Post Views 11
July 16, 2022
। राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में 20 रिक्त पदों पर चिकित्सा अधिकारियों एवं करीब 30 नर्सिंग कर्मियों व अन्य स्टॉफ के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति एवं गायनिक डॉक्टर श्रुति चौधरी का स्थानांतरण निरस्त करवाने हेतु दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कौर कमेटी प्रमुख गजराज आचार्य ने सभी क्षेत्रवासियों, जन प्रतिनिधियों व आमजन से अपील करते हुए बताया कि यह धरना गैर राजनीतिक हैं। इस आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज सरकार व विभाग तक पंहुचाने का कार्य करे और चिकित्सालय के सुखद भविष्य के लिए अपना सकारात्मक समर्थन प्रदान करे । ब्यावर कौर कमेटी के सहयोगी संगठन हिन्दू क्रांति सेना पदाधिकारी देवेन्द्र जटिया, सूरज मेघवंशी , श्रवण कुमावत राधेश्याम भट्ट को पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी, पूर्व पार्षद हनुमान चौधरी एवं कौर कमेटी प्रमुख गजराज आचार्य ने माल्यार्पण कर धरना शुरू करवाकर अपना समर्थन दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved