For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117930810
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। |  Ajmer Breaking News: गुर्जर धरती बस्ती अलवर गेट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 8 फरवरी को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन, प्रसादी के साथ होगा समापन |  Ajmer Breaking News: आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान के बैनर तले सैकड़ो आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने सहित आशाओं को सम्मान देने की रखी मांग |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर द्वारा नवीन न्यायालय भवन की व्यवस्थाओ, अधिवक्ताओ के चैम्बर व बैठने की व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा। |  Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, | 

अजमेर न्यूज़: सात साल पुराने  हत्या प्रकरण में आरोपी दंपति दोषमुक्त

Post Views 11

July 16, 2022

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

 अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सात साल पुराने एक हत्या प्रकरण में आरोपी दंपति को दोषमुक्त करने के आदेश दिए हैं। हत्या के आरोपी दंपति 2016 से अब तक न्यायिक अभिरक्षा में चल रहें थे। आरोपियों के अधिवक्ता सूर्यकांत चौधरी के अनुसार 25 जनवरी 2016 को ग्राम पंचायत सुमेल के ग्राम नया बाडिया गोपालपुरा पुलिया के पास स्थित खेतों में एक महिला की लाश मिली थी। सूचना पर सदर थाने के एएसआई गिरधारी सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे तथा लाश को कब्जे में लेकर, राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की चीरघर में रखवाया। मृतका की शिनाख्त पुष्कर निवासी प्रेमचंद दगदी की 37 वर्षीय पत्नी तारा उर्फ पुष्पा दगदी निवासी कोठी चांवडिया के रूप में हुई थी। महिला की हत्या तथा शिनाख्त के बाद उसके पति प्रेमचंद पुत्र भंवरलाल ने सदर थाना पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी पत्नी की हत्या करने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि श्रीमती तारा दगदी 23 जनवरी को किसी काम से ब्यावर निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। अगले दिन 24 जनवरी को तारा के नाणदे ने उसे पुष्कर जाने के लिए ब्यावर स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड़ पर छोडा था। शिकायत में बताया गया कि शाम छह बजे तारा ने पुष्कर निवासी अपनी बहिन से मोबाइल पर बातचीत की।। इसके बाद तारा का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। पुलिस ने प्रेमचंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अगले ही दिन इस प्रकरण में पुष्कर निवासी जगदीश माली तथा उसकी पत्नी अनिता माली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ चालान पेशकर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एडवोकेट सूर्यकांत चौधरी ने बताया कि करीब सात साल तक चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 35 गवाह तथा 67 दस्तावेज पेश किए गए। सात साल की लंबी सुनवाई के बाद गुरुवार को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश जितेन्द्र सांवरिया की ओर से सुनाए गए फैसले में जगदीश तथा अनिता को साक्ष्य के अभाव में बरी करने के आदेश दिए गए। प्रकरण में आरोपियों की ओर से पैरवी अजमेर निवासी एडवोकेट उमरदान सिंह लखावत ने भी की थी।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved