For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117930846
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। |  Ajmer Breaking News: गुर्जर धरती बस्ती अलवर गेट द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 8 फरवरी को शोभायात्रा, कलश यात्रा के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन, प्रसादी के साथ होगा समापन |  Ajmer Breaking News: आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान के बैनर तले सैकड़ो आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने सहित आशाओं को सम्मान देने की रखी मांग |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ओर अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर द्वारा नवीन न्यायालय भवन की व्यवस्थाओ, अधिवक्ताओ के चैम्बर व बैठने की व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा। |  Ajmer Breaking News: महाआरती के साथ नानी बाई रो मायरो कथा संपन्न, श्रद्धालुओं को किया प्रसाद का वितरण  |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद महिला मोर्चा द्वारा महिला महोत्सव की बैठक का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आगरा गेट स्थित पान की दुकान पर कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के पर पुलिस इमदाद ओर नाजिर की मौजूदगी में दुकान खाली करा कर कब्ज़ा मालिक को सौंपा  |  Ajmer Breaking News: शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोराज गांव की तलहटी में गायत्री सोन हलवा के नाम से संचालित फैक्ट्री पर दी दबिश, | 

अजमेर न्यूज़: राजस्व रिकॉर्ड में फर्जीवाडा कर पैतृक भुमि पर किया कब्जा

Post Views 11

July 16, 2022

जवाजा थाने मेें 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

 उपखंड क्षैत्र की जवाजा पंचायत समिति क्षेत्र में धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति का आरोप है कि सरपंच, पटवारी और ग्रामसेवक की मिलीभगत से राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी से कुछ लोगों ने उसकी पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जवाजा पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम बिहार रतनपुरा भोपों का बाड़िया निवासी चिम्मन सिंह रावत ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता माधूसिंह ने खसरा नंबर 1750, 1752 व 1767 रजिस्टर्ड बेचान पर खरीदी थी। जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद भीलवाड़ा के कचौलिया का बाड़िया गांव निवासी भगवान सिंह पुत्र इंद्रसिंह, बुद्धा सिंह पुत्र इंद्रसिंह, मोहन पुत्र इंद्रसिंह, देवा पत्नि महेंद्र सिंह, राजसमंद के जस्साखेड़ा गांव निवासी बिदामी पत्नी मोहन सिंह, पाली के बगड़ी गांव निवासी पतासी पुत्री गोविंद सिंह, पानादेवी पत्नि गोविंद सिंह, हगामी पुत्री गोविंद सिंह, अजमेर के बिहार रतनपुरा गांव निवासी जेठसिंह रावत ने बाडिया भाऊ सरपंच राजेंद्र सिंह, रतनपुरा भोपों का बाड़िया पटवारी राजेंद्र कुमार मीणा, बाडिया भाऊ ग्राम सेवक रज्जाक मोहम्मद, वार्ड पंच अर्जुन सिंह से मिलीभगत कर धोखाधड़ी से दस्तावेज तैयार करवाए। खरीदशुदा भूमि को हड़पने की नियत से राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर दर्ज करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर जवाजा थाना पुलिस ने सरपंच, पटवारी और ग्रामसेवक सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह करेंगे।
 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved