Post Views 11
July 16, 2022
सावन माह की शुरूआत के साथ ब्यावर के शिव मंदिरों में हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय और बम भोले के जयकारे लगे हैं। भक्तों में भोले बाबा पर जल, दूध, बिल्व पात्र चढ़ाकर पूजन किया। पूरे माह मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पूजन का दौर रहेगा। सावन माह की शुरुआत के साथ ही ब्यावर के डिग्गी महादेव मंदिर, महादेवजी की छत्री, मुंह बोले महादेव, सोमेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर, ओंकारेश्वर शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में सहस्रधारा और पूजन का दौर शुरू हो गया है। यहां मंत्रोच्चार और रुद्रपाठ के साथ एक महीने तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक होंगे। सावन के पहले दिन फतेहपुरिया चौपड़ के निकट नृसिंह मंदिर में देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक किया। पंडित संदीप गौड़, केशव गौड़, दामोदर गौड़, ललित श्रीमाली, मोहित शर्मा, हितेश शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण किया। सैकड़ों भक्तों ने भोलेनाथ सहस्त्राभिषेक किया। इसके बाद पुजारी संदीप गौड़ ने भगवान शिव का महाकाल रूप में विशेष श्रृंगार किया। पूजन के दौरान मंजू शर्मा, रमेश बंसल, राधेश्याम डाणी, प्रेम बालोतरिया, पंकज बजारी, मुकेश अरड़का, मधु शर्मा, रश्मि, सुंदरलाल, दाऊलाल, राकेश मिश्रा सहित कई भक्त मौजूद थे। महादेवजी की छत्री मंदिर के पुजारी पंडित विजय दाधीच ने बताया कि परम्परानुसार सावन में सोमवार की महत्ता है। इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। जुलाई में 18 व 25 तारीख और अगस्त में 1 व 8 तारीख को वन सोमवार है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन तक व्रत-पूजन का दौर जारी रहेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved