Post Views 21
July 8, 2022
जैन संत मंडल विहार करते हुए सिटी थाना पहुंचे। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा की विनती स्वीकार करते हुए संतों ने थाना परिसर में पगल्या किए। थानाधिकारी जोधा व अन्य पुलिसकर्मियों ने संतों को नमन वंदन कर आशीर्वाद लिया। थाने में संत ने कहा कि शांति व सद्भाव शहर में सदैव बना रहे, ऐसा पुरुषार्थ करें। थाने में संतों के आगमन पर स्टॉफ ने हर्ष जताया। मंगल प्रवेश के बाद नवकार भवन में धर्मसभा हुई। महासती कुमुदश्री ने संतों का स्वागत करते हुए गीत के माध्यम से भाव प्रस्तुत किए। आप पधारे संघ उपवन में खिला है मानो सावन, जिन वाणी से महक रहा है नवकार भवन का आंगन.. गीत सुनाया तो पूरी सभा भाव-विभोर हो गई। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों की वाणी से अपने जीवन को दिव्य बनाएं। संत आते हैं, तो हर जन प्रसन्न होते हैं और बसंत आते है, तो प्रकृति प्रसन्न होती है। संघ अध्यक्ष संपतराज डेढिया ने सभी का स्वागत किया। मंगल प्रवेश यात्रा व धर्मसभा में संघ के राष्ट्रीय प्रमुख राजेंद्र कर्नावट, त्रिलोकचंद डेढिया, स्वरूपचंद कोठारी, पारसमल जैन, उत्तमचंद छल्लानी, शांतिलाल कोठारी, कमल छल्लानी, हर्ष लोढ़ा, राजेंद्र ओस्तवाल, महावीर लोढ़ा, हुक्मीचंद मूथा, उत्तमचंद भंडारी, सचिन गादिया, महावीर श्रीश्रीमाल, त्रिलोक मूथा, कमल कोठारी, पदम छल्लानी, प्रिंस कोठारी, अर्पित छाजेड़, विनोद लोढ़ा, पदम कटारिया, गौतम लोढ़ा सहित जैन समाज के कई लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved