For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170026577
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक

Post Views 161

June 28, 2022

संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संभाग की प्रगति की समीक्षा

स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में विभाग के अतिरिक्त निदेशक शेलेन्द्र कुमार परिहार ने संभाग की प्रगति से अवगत कराया।
संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने कहा कि स्वायत्तशासी संस्थाओं में बकाया सामान्य आक्षेपों, ए एवं बी श्रेणी आक्षेपों तथा गबन प्रकरणों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाए। बकाया प्रथम अनुपालना प्रकरण एवं बकाया अंकेक्षण शुल्क संबंधित प्रकरणों का भी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न ऑडिट पैरा से जुड़े प्रकरणों के लिए प्रत्येक स्वायत्तशासी संस्था को नोडल अधिकारी नियुक्त करना चाहिए। आक्षेपों के त्वरित निस्तारण के लिए शिविर भी लगाए जाये।  
उन्होंने कहा कि विभिन्न आक्षेपों की अनुपालना रिपोर्ट लेखा अधिकारी नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से निधि अंकेक्षण विभाग को भेजेंगे। विभिन्न स्तरों पर पेंडिंग वसूली प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इस प्रकार के प्रकरणों का गंभीरता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाना चाहिए। गबन के प्रकरणों पर प्राथमिकता के साथ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जाए। यह कार्य नियंत्रण अधिकारी के द्वारा किया जाए। गबन करने वाले कार्मिकों से सम्पूर्ण राशि ब्याज सहित वसूलने का प्रयास हो।
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस किए जाएंगे।
इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, सचिव किशोर कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल वर्मा एवं शिप्रा जैन, स्थानीय निकाय विभाग की उपनिदेशक श्रीमती अनुपमा टेलर, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त  गौरव सोनी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रवीश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved