For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178540358
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

राजस्थान न्यूज़: फुलेरा जंक्शन पर जारी नि:शुल्क जलसेवा का हुआ विधिवत समापन

Post Views 41

June 27, 2022

समापन समारोह के दौरान सहयोग देने वाले भामाशाहों व वालियंटर्स का  स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

कस्बे के फुलेरा रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत और आमजन के सहयोग से पिछले एक माह से की जा रही नि:शुल्क जलसेवा का आज सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ।
 समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांभर महाविद्यालय के प्राचार्य कैप्टन डॉ ज्ञान प्रकाश दायमा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जल सेवा परिवार की ओर से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा में योगदान करने वाले भामाशाहों व वालियंटर्स का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को स्मृति चिन्ह जीआरपी के एसएचओ द्वारा भेंट किया गया। 
दरअसल फुलेरा रेलवे स्टेशन पर हर साल जल सेवा परिवार की ओर से निशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था की जाती है। जल सेवा के जरिये भीषण गर्मी में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की प्यास बुझाने का नेक कार्य किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान फुलेरा, आरपीएफ अधिकारी लक्ष्मण सिंह और भवरराम एसएचओ जीआरपी, फुलेरा थाना अधिकारी रघुवीर सिंह राठौर, दैनिक रेल यात्री संघ अध्यक्ष अशोक वासदेव, मनोज आहूजा समाजसेवी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठजन कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved