For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 111456751
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को जन जन तक पहुंचाएं, कांग्रेस जनों के साथ ही आमजन के हस्ताक्षर भी कराएं:- धर्मेंद्र राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आर.एम.के.एम. द्वारा तीन दिवसीय ‘‘ थैरेपेटिक इंटरवेंशन’’ प्रशिक्षण सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: दीपावली व धनतेरस के त्यौहार को लेकर अजमेर शहर के बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। |  Ajmer Breaking News: पूर्णाहुति से पहले भड़क उठी आग, यज्ञ मंडप में मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक |  Ajmer Breaking News: प्रोफेसर(डॉ) अरुणेन्द्र को पीएचडी की उपाधि  |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पर मशहूर सन्त प्रेमानंद महाराज के जल्द सेहत्याब होने की दुआ  |  Ajmer Breaking News: स्वदेशी अब केवल एक नारा नहीं, यह आत्मनिर्भर भारत की जीवंत भावना है - मंत्री श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले की साक्षी पुत्री प्रेम चन्द खटनावलिया एवं हेमलता, ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2023 (RAS) में अपने पहले ही प्रयास में 556 वीं रैक हासिल की |  Ajmer Breaking News: आपकी पूँजी,आपका अधिकार अभियान से जनता को मिलेगा अपनी पूँजी पर अधिकार : भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: श्री पुष्कर मेला - 2025, संभागीय आयुक्त ने तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक, सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: जन आक्रोश रैली की तैयारी में जुटे युवा

Post Views 11

June 4, 2022

भाजयुमो आशापुरा मंडल की बैठक सम्पन्न

 कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते अपराध व बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आगामी 7 जून को भाजपा अजमेर देहात द्वारा अजमेर कलेक्ट्रेट पर होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा आशापुरा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक मोर्चा अध्यक्ष गोलू पहलवान की अध्यक्षता में व मंडल अध्यक्ष रामावतार लाटा के मुख्य आतिथ्य व भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में भाजपा नेता के डिग्गी मोहल्ला स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष लाटा ने कहा कि जब जब भी युवाओं ने विपक्ष के खिलाफ ताल ठोकी है सत्ता परिवर्तन करके ही दम लिया है। लाटा ने कहा की अजमेर कलेक्ट्रेट पर होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। कार्यक्रम को मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि युवा का विपरीत वायु होता है और वायु धीमी गति से बहती है तो खुशबू का आदान प्रदान करती है। और यही वायु अगर आंधी और तूफान का रूप ले ले तो प्रलय भी ला सकती है। शर्मा ने कहा कि युवा राजस्थान की इस गूंगी और बहरी सरकार को बदलने का माद्दा रखते हैं। कार्यकर्ता रणनीति बनाकर रैली को सफल बनाएं। युवा मोर्चा अध्यक्ष गोलू पहलवान ने अधिक से अधिक युवाओं के जन आक्रोश रैली में भाग लेने की बात कही। 


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved