For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169541543
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के मेला ग्राउंड में अंबेडकर युवा समिति पुष्कर के तत्वाधान में अंबेडकर प्रीमियर लीग का आगाज 

Post Views 41

May 29, 2022

टूर्नामेंट में लीग मुकाबले 28 मई से 26 जून तक होंगे आयोजित, 26 जून को एपीएल का खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

पुष्कर के युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कस्बे के मेला ग्राउंड में अंबेडकर युवा समिति पुष्कर के तत्वाधान में अंबेडकर प्रीमियर लीग का आगाज आज शनिवार को हो गया।  राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र से 6 टीमें हिस्सा ले रही है । प्रत्येक टीम में 11 स्थाई खिलाड़ी और 6 अतिरिक्त खिलाड़ी शामिल किए गए हैं । टूर्नामेंट में होने वाले लीग मुकाबले 28 मई से 26 जून तक आयोजित किए जाएंगे। 26 जून को एपीएल का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा । प्रत्येक टीम अपनी प्रतिद्वंदी टीम से दो मैच खेलेगी। उसके बाद एलिमिनेशन, क्वालीफायर और फाइनल मैच खेले जाएंगे । पूरे टूर्नामेंट में कुल 83 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । एपीएल का पहला मुकाबला अंबेडकर वॉरियर्स पुष्कर और अंबेडकर टाइटंस पुष्कर के बीच खेला गया । पुष्कर कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार और पुष्कर प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजक सीताराम पाराशर ने बताया कि कस्बे में ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वह अपने शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान दे पाएंगे । पाराशर ने मांग की है कि पुष्कर में खेल मैदान की आवश्यकता एक लंबे समय से महसूस की जा रही है । जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पुष्कर में खेल मैदान बनवाने का काम करना चाहिए।
उद्घाटन समारोह के दौरान पुष्कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश कुर्डिया, पालिका के पार्षद, जनप्रतिनिधि, और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved