For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170063517
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

उदयपुर न्यूज़: स्टॉफ की कमी से जूझ रही खाकी, झाडोल पुलिस थाना क्षेत्र का मामला

Post Views 11

February 18, 2022

उदयपुर के आदिवासी अंचल के झाडोल कस्बे में स्थित झाडोल थाना पिछले 2 वर्षों से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है.

उदयपुर के आदिवासी अंचल के झाडोल कस्बे में स्थित झाडोल थाना पिछले 2 वर्षों से स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है।  वहीं आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं. हालात यह है कि बड़ा मामला होने पर आसपास के थानों का जाब्ता बुलाना पड़ता है।  झाडोल विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय झाडोल की बात करें तो झाडोल थाना क्षेत्र में कुल 76 गांव आते हैं।  इन सभी गांवों में एक लाख से ज्यादा ग्रामीण निवास करते हैं।  इनकी सुरक्षा के लिए झाडोल थाने में 33 कांस्टेबलों की स्वीकृति तो है, लेकिन वर्तमान में उसमें से मात्र 15 कांस्टेबल कार्यरत हैं।  इन 15 कांस्टेबलों में से भी तीन की ड्यूटी पहरे होती है एक कोर्ट मुंशी के तौर पर काम करता है, चार कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते है तो एक कांस्टेबल सरकारी डाक को लाने ले जाने के काम में व्यस्त रहता है।   इस तरह अगर देखा जाए तो 15 में से 9 कॉस्टेबल दिनभर व्यस्त रहते हैं. फिर शेष बचे 6 कांस्टेबलों में से अवर कोई अवकाश पर चला जाए।  तो फिर एक लाख से ज्यादा आबादी की सुरक्षा के लिए मात्र 5 कांस्टेबलों ही बचते है जिनके भरोसे पूरा थाना चलता हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को एकाएक संभालना किसी थाना अधिकारी के लिए नामुमकिन है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved