For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177422419
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

राष्ट्रीय न्यूज़:  दिनांक 20 नवंबर को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में आयोजित इंटक की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सम्मेलन

Post Views 91

November 21, 2021

अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी.संजीव रेड्डी  ने की

दिल्ली,   दिनांक 20 नवंबर को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में आयोजित इंटक की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सम्मेलन। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  थे और अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी.संजीव रेड्डी  ने की। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज  श्रीमाली ने कहा कि किसानों के बनाए काले कानूनों को मजदूर-किसान की एकता के संघर्ष के सामने मोदी सरकार को वापस लेने पड़े । मोदी  ने अपनी भूल को स्वीकार किया , लेकिन जब तक मजदूरों के नए बनाए लेबर कोड को वापस नहीं लिया जाता तब तक मोदी को कभी मजदूर-किसान माफ नहीं करेंगे। श्रीमाली  ने राजस्थान प्रदेश की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि हमनें कोरोना काल में 24 नई यूनियनें बनाकर राष्ट्रीय इंटक से  एफिलेटेड करवाई है जो पूरे देश में एक रिकॉर्ड है,राज्य सरकार से कोरोना काल में निर्माण श्रमिकों को ₹5000  प्रति श्रमिक को दिलवा कर राहत प्रदान करवाई,राजस्थान रोड़वेज कर्मचारियों के बकाया के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह  खाचरियावास से मिलकर 500 करोड़ का भुगतान करवाया।  और 4 बी.एम.एस. यूनियन ने इंटक की सदस्यता ग्रहण की , और अभी हाल ही में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ तहसील में पंचायत स्तर पर इंटक की कार्यकारिणी बनाने की शुरुआत की है।यह सब कोरोना काल में रेड्डी साहब द्वारा उदयपुर आकर हमें जो आशीर्वाद दिया उसी का परिणाम है कि राजस्थान में इंटक चारों तरफ बढ़ रही है।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved