Post Views 11
August 30, 2021
उदयपुर। सोमवार को एक युवक ने नई पुलिया से स्वरूप सागर में छलांग लगा दी, हालांकि समय रहते एक राहगीर ने उसे बचा लिया। युवक के दोनों हाथ जंजीर से बंधे थे और उस पर ताला लगा था।
पुलिस के अनुसार ने जगदीश चौक निवासी विजय साहू आत्महत्या के इरादे से झील में कूदा। उसने अपने हाथों पर जंजीर बांधकर उसमें ताला लगा रखा था। इस दौरान मल्लातलाई निवासी एजाज हुसैन ने उसे झील में छलांग लगाते देख लिया और तुरंत वह भी झील में कूद गया और विजय को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
पीड़ित विजय साहू ने बताया कि कुछ लोग उसे चोरी के झूठे मामले में फंसाना चाहते हैं। इससे वह परेशान है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अंबामाता थाने ले गई। पुलिस विजय से आत्महत्या के कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved