Post Views 41
August 21, 2021
उदयपुर। बेकरिया थाना क्षेत्र में पीएचसी पर जांच कराने गई 45 वर्षीय महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
बेकरिया थानाधिकारी शंकर सिंह राव ने बताया कि सेमलाथला क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 अगस्त को वह अपनी भाभी के साथ चेकअप करवाने पीएचसी पहुंची। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश ने चेक करने के बहाने छेड़छाड़ की, उसने विरोध किया तो पास में खड़ी उसकी भाभी भी आ गई। डॉक्टर ने उसे धक्का दिया और वहां से चला गया। इस बारे में पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश ने कहा कि उन्होंने एक मेल नर्स सहित स्टाफ के दो जनों की मौजूदगी में चेकअप किया। इस दौरान डिलीवरी के लिए भर्ती होने की सलाह दी तो महिला भड़क गई। महिला उसी दिन डिलीवरी करवाना चाह रही थी। बहस के बाद उसे 2 दिन बाद अस्पताल में आने के लिए कहा। छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है। महिला झूठ बोल रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved