For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102916395
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  |  Ajmer Breaking News: भैरव धाम राजगढ़ पर चढाया 15,551 फिट का साफा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पाकिस्तान का झंडा जलाकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के सावे को अबूझ सावा माना जाता है लेकिन इस बार शास्त्रों के अनुसार आखा तीज के दिन शादी विवाह के लिये शुभ नही माना जा रहा । |  Ajmer Breaking News: सात माह के बच्चे का अपहरण करने वाले सभी आरोपी को हुए गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: बढ़ती गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: बिना दवा स्वस्थ जीवन संभव, सिलोरा पंचायत समिति एवं रूपनगढ़ ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान योग की पहल | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: महिला महाशक्ति बाइडेन ने मिलिट्री कमांड्स प्रमुख के लिए 2 महिलाओं के नाम सीनेट काे भेजे

Post Views 861

March 12, 2021

महिला महाशक्ति  बाइडेन ने मिलिट्री कमांड्स प्रमुख के लिए 2 महिलाओं के नाम सीनेट काे भेजे

अमेरिका में एक और इतिहास बनने वाला है। अभी कुछ महीने पहले ही कमला हैरिस अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं थीं। अब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मिलिट्री कमांड्स के प्रमुख के तौर पर दो महिलाओं के नाम सीनेट की मंजूरी के लिए भेजे हैं।

महिला कमांडरों के नाम हैं - जनरल जैकलीन ओवोस्ट और जनरल लॉरा रिचर्डसन। सीनेट की मंजूरी मिलने पर एक ही वक्त पर दाे महिलाएं अमेरिकी सेना में बड़े ओहदे संभालेंगी। अभी सिर्फ लोरी रॉबिनसन ने यह कीर्तिमान रचा था। वह 2018 में रिटायर होने तक अमेरिकी सेना की उत्तरी कमान की प्रमुख थीं। अमेरिकी मिलिट्री में सबसे बड़ी रैंक चार स्टार जनरल की है। इसे वायुसेना की जनरल जैकलीन ओवोस्ट हासिल कर चुकी हैं।

जैकलीन 2020 में रक्षा विभाग में इकलौती चार स्टार महिला जनरल बनीं और अमेरिकी वायु सेना के इतिहास में ऐसी पांचवी महिला। उनका नाम ट्रांसपोर्टेशन कमांड प्रमुख के तौर पर दिया गया है। इसी तरह, तीन स्टार जनरल लॉरा रिचर्डसन का नाम दक्षिण कमान की प्रमुख के लिए प्रस्तावित किया गया है।
ट्रम्प के डर से नामाें की घाेषणा में हुई देरी  रिपाेर्ट
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने पिछले साल ही लॉरा और जैकलीन का नाम तय कर लिया था। लेकिन उनके नाम भेजने में देर होती रही। इसका कारण पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का डर बताया जा रहा है। अमेरिका के पूर्व डिफेंस सचिव मार्क एस्पर को डर था कि ट्रम्प लॉरा और जैकलीन के नाम पर मंजूरी नहीं देंगे। क्योंकि दोनों महिलाएं हैं। हालांकि जाे बाइडेन ने अंतत: पांच मार्च काे दाेनाें नाम सीनेट काे भेज दिए।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved