Post Views 851
March 11, 2021
विश्व में जहां संक्रमितों की संख्या 11.82 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतक संख्या 26.24 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 11 मार्च 2020 को कोरोना को महामारी घोषित करने के एक साल पूरे होने पर उसने कहा है कि इससे पूरी दुनिया प्रभावित है और अब दुनिया इससे बाहर निकलने की तरफ आगे बढ़ रही है।
बता दें कि इस महामारी में लाखों लोगों की मौत हुई और विश्व की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। महामारी के कारण एक साल में सामान्य जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार पिछले साल 11 मार्च को कोविड-19 के मामलों की संख्या 1.25 लाख थी और मौत के मामलों की संख्या पांच हजार से कुछ कम थी।
आज यह संख्या 11.8 करोड़ पार हो गई है और 26 लाख से ज्यादा जान गंवा चुके हैं। महामारी के कारण दुनिया के कई स्थानों पर लोगों को कठिन समय का सामना करना पड़ा। नेपाल में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने पहुंचे विदेशी पर्वतारोहियों को अपने अभियानों को रोकना पड़ा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved