For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102925075
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  |  Ajmer Breaking News: भैरव धाम राजगढ़ पर चढाया 15,551 फिट का साफा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पाकिस्तान का झंडा जलाकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के सावे को अबूझ सावा माना जाता है लेकिन इस बार शास्त्रों के अनुसार आखा तीज के दिन शादी विवाह के लिये शुभ नही माना जा रहा । |  Ajmer Breaking News: सात माह के बच्चे का अपहरण करने वाले सभी आरोपी को हुए गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: बढ़ती गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: बिना दवा स्वस्थ जीवन संभव, सिलोरा पंचायत समिति एवं रूपनगढ़ ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान योग की पहल | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत सकती हैं कमला हैरिस, ब्रिटिश सट्टा कंपनी ने किया दावा

Post Views 831

March 2, 2021

अमेरिका - राष्ट्रपति को लेकर अभी से अटकलें लगने लगी हैं

अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चुनाव वर्ष 2024 में होना है, लेकिन अगले राष्ट्रपति को लेकर अभी से अटकलें लगने लगी हैं। ब्रिटेन की सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स का दावा है कि भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगला राष्ट्रपति चुनाव जीत सकती हैं।




 

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिहाज से लोगों की पहली पसंद हैं। उनकी जीत की संभावना 22 फीसदी है। इस मामले में वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं।






 
सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स के अनुसार, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की कमला हैरिस की जीत की संभावना 22.2 फीसदी है। इसके बाद 20 फीसद की संभावना के साथ 78 वर्षीय बाइडन हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के जीतने की संभावना 14.3 फीसदी है। बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति हैं।





व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले भाषण में संकेत दिए थे कि वह वर्ष 2024 का राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी रिपब्लिकन पार्टी को एकजुट करने की अपील करते हुए बाइडन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा था।




 

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि बाइडन प्रशासन के महज एक माह के कार्यकाल में उनका देश अमेरिका फर्स्ट से अमेरिका लास्ट बन गया है। 74 वर्षीय ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा में कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के कॉन्फ्रेंस में इसके पर्याप्त संकेत दिए हैं कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दिशा में बढ़ रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved