For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116582831
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रेलवे कर्मचारियों की समस्या के निवारण हेतु अजमेर मण्डल, कार्मिक विभाग द्वारा मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: सरवाड़ दरग़ाह पर परचम कुशाई की रस्म के साथ हज़रत ख्वाजा फखर का दस रोजा उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: SIR पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का बड़ा आरोप—बीजेपी के इशारे पर नियमों को ताक पर रखकर चल रही SIR प्रक्रिया, |  Ajmer Breaking News: सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला परिवहन विभाग ने 7 फ्लाइंग एस्कॉर्ट के साथ हाईवे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: वर्ष 2022 में कचहरी रोड स्थित गुजराती पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर को छत्तीसगढ़ जेल से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर लिया रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: अजमेर की जनाना अस्पताल रोड पर दो बसों के आमने-सामने की भिड़ंत, स्कूल बस हुई क्षतिग्रस्त तो वही चालक और हेल्पर सहित चार सवारियां हुई चोटिल, |  Ajmer Breaking News: सेंट्रल जेल में बंद बंदी ने साथी बंदी पर धारदार हथियार से किया हमला, |  Ajmer Breaking News: महिला का ATM कार्ड हैक कर लाखो रुपए की ऑनलाइन खरीददारी,पीड़ित अनिता कंवर भाटी न गंज थाना पुलिस को दी शिकायत, | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: डेनमार्क - नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस वर्ष 329 उम्मीदवारों को किया गया नामित

Post Views 11

March 2, 2021

नार्वे की नोबेल समिति ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 329 उम्मीदवारों को नामित किया

नार्वे की नोबेल समिति ने सोमवार को कहा कि 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक फरवरी की समय सीमा तक कुल 329 उम्मीदवारों को नामित किया गया है। इनमें 234 व्यक्ति और 95 संगठन या संस्था शामिल हैं। समिति ने कहा कि अब तक की यह तीसरी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले, 2016 में 376 उम्मीदवार थे।





इससे पहले समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी खबर में कहा था कि 2021 के उम्मीदवारों में बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखनोस्काया और बेलारूस के लोकतंत्र समर्थक दो कार्यकर्ता, अश्वेत लोगों का जीवन मायने रखता है






मुहिम रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी, व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार जे. कुशनर और अब्राहम संधि के लिए पश्चिम एशिया के साथ सिलसिलेवार वार्ता करने वाले अवी बर्कोवित्ज शामिल हैं।





वहीं नोबेल शांति पुरस्कारों के लिए नामित किये गये सगठनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए), रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर्स और मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले पोलैंड के न्यायाधीश शामिल हैं।






संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को 2020 को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। नोबेल समिति अपना वार्षिक निर्णय अक्टूबर में सुनाती है। शांति पुरस्कार और अन्य पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किये जाते हैं, जो अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved