For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102925340
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  |  Ajmer Breaking News: भैरव धाम राजगढ़ पर चढाया 15,551 फिट का साफा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पाकिस्तान का झंडा जलाकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के सावे को अबूझ सावा माना जाता है लेकिन इस बार शास्त्रों के अनुसार आखा तीज के दिन शादी विवाह के लिये शुभ नही माना जा रहा । |  Ajmer Breaking News: सात माह के बच्चे का अपहरण करने वाले सभी आरोपी को हुए गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: बढ़ती गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: बिना दवा स्वस्थ जीवन संभव, सिलोरा पंचायत समिति एवं रूपनगढ़ ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान योग की पहल | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अंटार्कटिका से दिल्ली के आकार का हिमखंड टूटा

Post Views 791

February 28, 2021

अंटार्कटिका से 1270 वर्ग किमी आकार का हिमखंड टूट गया है

अंटार्कटिका से 1270 वर्ग किमी आकार का हिमखंड टूट गया है। यह कितना बड़ा है, इसका अंदाजा ऐसे लगाएं कि देश के दो सबसे बड़े शहरी क्षेत्रों दक्षिण व उत्तर दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी व एनडीएमसी) का आकार 1292 वर्ग किमी यानी इसके लगभग बराबर है।





हिमखंड की मोटाई 150 मीटर है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे द्वारा इसकी एक तस्वीर भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह घटना बर्न्ट आइस शेल्फ क्षेत्र में हुई। इस विघटन को काल्विंग कहा जाता है, जिसमें जमे हुए क्षेत्र से विशाल हिमखंड अलग होते हैं।





मौजूदा काल्विंग नवंबर 2020 में सबसे पहले दर्ज हुई थी। जनवरी 2021 तक इसके टूटने की रफ्तार एक किमी प्रतिदिन पहुंच चुकी थी, शुक्रवार को अंतत: टूटने की घोषणा की गई।




...अगर अंटार्कटिका पिघल जाए




अंटार्कटिका पर इतनी बर्फ है कि अगर यह टूट कर समुद्र में पिघल गई तो जलस्तर 70 मीटर बढ़ जाएगा। कई शहर व द्वीप पूरी तरह डूब जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved