Post Views 771
December 17, 2020
चीन का चंद्रयान चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौट आया है। सरकारी मीडिया ने बताया कि चांग ई 5 इनर मंगोलनिया क्षेत्र के सिजिवांग जिले में बृहस्पतिवार को उतरा। कैप्सूल इससे पहले अपने ऑर्बिटल मॉड्यूल से अलग हुआ और इसने पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश के लिए तेज छलांग लगाई।
यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। अभियान के तहत भेजा गया चांग ई 4 चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था। इससे पहले पूर्व सोवियत संघ द्वारा भेजे गये रोबोट वाले लूना 24 अंतरिक्ष यान के जरिये वैज्ञानिकों को चांद से लाये गये नमूने प्राप्त हुए थे।
चांग ई 5के चार में से दो मॉड्यूल एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचे थे और उन्होंने सहत से खुदाई करके करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को सील बंद कंटेनर में रखा गया और उसे वापस आने वाले मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया। चांग ई 5चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved