For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: ग्राम गवारडी में एलएनटी कंपनी के गोडाउन से हुई चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

Post Views 11

September 15, 2020

कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ही निकले चोर, दो लाख का माल बरामद।

ग्राम गवारडी में एलएनटी कंपनी के गोडाउन से हुई चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ही निकले चोर, दो लाख का माल बरामद।

अलवर गेट थाना अंतर्गत 12 सितंबर को एलएनटी कंपनी के प्रतिनिधि अशोक कुमार ने चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि L N T कंपनी रेलवे का कार्य कर रही है जिसके लिए ग्राम गवारडी में एक गोदाम बना रखा है जहां से लगभग पांच से छ लाख का टीन शेड, ट्रश सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर सीओ मुकेश कुमार सोनी के निर्देशन में सीआई सुनीता गुर्जर और जाँच अधिकारी द्वारा चार टीमें बनाई जिन्होंने ग्राम गवारडी में सर्च अभियान चलाकर वही के ही सुरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, राजू सिंह और पूरणमल मीणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग दो लाख का चुराया गया माल भी बरामद कर लिया है। अलवर गेट थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।