For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169386319
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: बढ रहा आंकडा शहर में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव

Post Views 181

May 30, 2020

ब्यावर उपखंड में मरीजों की संख्या 27 तक पहुँची

बढ रहा आंकडा शहर में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव
ब्यावर उपखंड में मरीजों की संख्या 27 तक पहुँची
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर में बाहर से आये लोगो से दिन ब दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। 3 मरीज में से एक महिला,एक किशोर और एक अधेड़ की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। बताया जा रहा है कि 18 मई को अपनी माता के निधन के बाद महिला अपने पति के साथ एक दिन पूर्व ही दिल्ली से आई थी। किशोर भी अपने पिता के साथ बम्बई से ब्यावर आया था। संजय नगर,छोटा बास रेगरान मोहल्ला से एक महिला और किशोर की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई और गड्डी थोरियांन रहने वाले एक 53 वर्षीय अधेड़ जो अपने पैतृक गांव लाखिना भी आता जाता है कि रिपॉर्ट पॉज़िटिव आई है। जानकारी यह भी मिली की वो अधेड़ रोडवेज बस स्टेंड पर सुरक्षा गार्ड के रूप में भी तैनात है। प्रकार ताज़ा जानकारी के अनुसार अब शहर के मरीजों की संख्या 27 तक पहुँच चुकी है। मई माह की शुरुआत से अब तक लगातार कोरोना मरीजो के आंकडे बढना ब्यावर उपखंंड की जनता के लिए चिन्ता का विषय है। बीते दो माह से चल रहें लॉक डाउन में पुलिस-प्रशासन दिन रात लोगो को घर में रहने की दुहाई देते हुए कोविड 19 से बचने की अपील कर रहा है। लेकिन बेपरवाह लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना गाइड लाइन की धज्जिया उडा रहे है। प्रशासन ने अपनी सतर्कता दिखाते हुए चारो मरीज़ों को ईलाज हेतु अजमेर राजकीय अस्पताल भिजवाया। संजय नगर,छोटा बास रेगरांन मोहल्ला क्षेत्र के आसपास बल्लिया आदि लगाकर रास्ते बंद किये और पुलिस के जवान निगरानी हेतु बिठाये।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved