For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170082155
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- पाकिस्तान ने आतंकवाद को उद्योग बनाया, उसे जवाब देना जरूरी

Post Views 81

November 16, 2019

नई दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को उद्योग बना लिया है। वह भारत पर दबाव बनाने के लिए अपनी जमीन पर लगातार आतंकियों को समर्थन दे रहा है। इसका जवाब देना अब जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि 1972 में हुए शिमला समझौते से सिर्फ पाकिस्तान में विद्रोह और जम्मू-कश्मीर में समस्याएं ही बढ़ी हैं। जयशंकर दिल्ली में रामनाथ गोयनका मेमोरियल व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान से सभी विवादों पर उसी स्थिति में बात करेंगे, जब वह सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगाए। विश्व मंच पर एक समय भारत की स्थिति काफी अच्छी थी, लेकिन चीन के साथ 1962 की जंग ने इसे काफी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पाकिस्तान से भी 1965 का युद्ध हुआ। यह भारत के लिए बहुत बुरा दौर रहा।’’

लोगों ने जयशंकर से कई मुद्दों पर सवाल पूछे

कार्यक्रम में लोगों ने जयशंकर से चीन, क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी), अनुच्छेद 370 और नेशनल रजिस्टर सिटिजन्स (एनआरसी) पर सवाल-जवाब भी किए। भारत के आरसीईपी से नहीं जुड़ने के सवाल पर जयशंकर ने कहा कि कोई बुरा समझौता करने से अच्छा है कि कोई समझौता ही न किया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved