Post Views 41
September 4, 2018
राहुल गांधी जी की सोच के अनूरूप भारतीय युवा कॉंग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे अच्छा रोजगार , अच्छी शिक्षा हेतु युवा शक्ति कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस मुख्यालय से राजस्थान प्रदेश युवा कॉंग्रेस के अध्यक्ष अशोक चाँदना जी के नेत्रत्व मे की गयी | राजस्थान प्रदेश युवा कॉंग्रेस की मीडिया कोर्डिनेटर रोमा जैन ने बताया की , जिसमे युवा बेरोजगारो को रोजगार व अच्छी शिक्षा के लिए भरे जाने वाले फार्म का विमोचन किया गया |राजस्थान प्रदेश युवा कॉंग्रेस राजस्थान के बेरोजगार युवाओ के पास पहुचकर इस फार्म को भरवाएंगी ,जिससे कॉंग्रेस की सरकार बनने के पश्चात इन युवाओ को दिया जाएगा रोजगार व बेरोजगारी भत्ता | इस मौके पर भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे , भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के सचिव व भारतीय युवा कॉंग्रेस के प्रभारी कृष्ण अलावारू , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा , भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के सचिव देवेन्द्र यादव , काज़ी निज़ामुद्दीन , राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ,भारतीय युवा कॉंग्रेस के महासचिव देवेन्द्र काद्यान , राजस्थान प्रदेश युवा कॉंग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष अशोक चाँदना , प्रदेश युवा कॉंग्रेस की मीडिया कोर्डिनेटोर रोमा जैन के साथ ही युवा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय स्तर ,प्रदेश स्तर , जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे |
साथ ही आगामी 6 तारीख को राजस्थान प्रदेश युवा कॉंग्रेस राफेल डील , पेट्रोल डीजल व गैस के बढ़ते दाम , बढ़ती महंगाई ,बढ़ती बेरोजगारी , के मुद्दे को लेकर करेगी विरोध प्रदर्शन व विधानसभा का करेगी घेराव |
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved