For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103121310
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: होटल नाज में हुए अग्निकांड के बाद अब प्रशासन जागा और अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम ने पुलिस इमदाद के साथ शुरू की होटल गेस्ट हाउस की चेकिंग  |  Ajmer Breaking News: जटिया पंचायत द्वारा 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, |  Ajmer Breaking News: अवैध रूप से सीमा पार कर अजमेर में रह रहे 6 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार , |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की कर्तव्य निष्ठा और बहादुरी की दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने की प्रशंसा, |  Ajmer Breaking News: रामानुज महोत्सव का भव्य समापन: पुष्कर में भगवान रंगनाथ और रामानुजाचार्य स्वामी की सवारी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: परिर्वतन देखने से नहीं चलकर देखने से होता है - श्री जसवंत खत्री |  Ajmer Breaking News: पहलगाम हमले के बाद पुष्कर में सुरक्षा एजेंसियों का सघन अभियान, 300 संदिग्धों से पूछताछ |  Ajmer Breaking News: Hands  On Technical Training Centre का शुभारंभ 33/11 KV GSS हरिभाऊ उपाध्याय नगर में की गई इस नव निर्मित तकनीकी प्रायोगिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को डिग्गी बाजार इलाके में होटल नाज में हुए अग्निकांड में झुलस कर मरने वाले जायरीनों के परिजन पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध रूप से रह रहे संदिग्धों के खिलाफ जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, | 

अजमेर न्यूज़: अच्छी बरसात के लिए किया महायज्ञ 

Post Views 1061

July 15, 2017

 अमरनाथ में आंतकी हमले में मारे गये लोगों की दी गई श्रदांजली और किया शांति पाठ

 अजमेर। भारतीय जनता पार्टी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ राजस्थान द्वारा आज महावीर सर्कल स्थित बाला भैरव मंदिर पर अच्छी बरसात के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया, साथ ही अमरनाथ में आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्घांजलि दी गई और शांति पाठ का भी आयोजन किया गया। 

  कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल बंजारा ने बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है भारत ७०प्रतिशत कृषि पर निर्भर है, राजस्थान में अच्छी बरसात होगी तो देश का किसान खुश होगा और उत्पादन बढेगा तो महंगाई नहीं बढेगी उत्पादन होने पर देश की जनता में खुशहाली होगी।

 बंजारा ने बताया की राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा चलाई जा रही योजना जल स्वावलंबन का लाभ किसानों वह आमजन को तभी होगा जब बरसात के पानी को एकत्रित कर जमीन में जमीन का जलस्तर बढाएं तो देश में खुशहाली होगी लोगों को पीने का पानी मिलेगा।

 जानवरों को चारा मिलेगा मुख्यमंत्री की योजना को आगे बढाने में भाजपा कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ निरंतर प्रयास कर रहा है। शनिवार को आयोजित इस  महायज्ञ में इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए इस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को विधि विधान वह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ करने के लिए सन्यास आश्रम के ११ विद्वान पंडितों द्वारा तथा आचार्य मनोज दाधीच द्वारा महा मंत्रों का उच्चारण वह विधि-विधान से  हवन का आयोजन किया गया।

  कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा आज अमरनाथ यात्रियों को पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा निर्दोष व्यक्तियों के मरने पर उनके लिए शांति पाठ का आयोजन किया गया तथा उनको श्रदांजली दी गई। इससे पाकिस्तान की कायरता उजागर होती है यह हमला तीर्थ यात्रियों पर नहीं देश की आस्था पर हमला किया गया। इसका हमें निश्चित रूप से बदला लेना होगा  इस अवसर पर  पार्षद धर्मपाल जाटव दिनेश यादव महेश कुमार वैश्णव भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कला संस्कृति प्रकोष्ठ धर्मराज यादव राजेश पवार  प्रकाश तेलियानी धूमन अनिल यादव त्रिलोक मोहित गौरव वंश वाशी वाशी चंद्रप्रकाश टिल्लू रमेश वैष्णव विजय गोपाल गुर्जर लक्ष्मी नारायण राजू दीपू चायवाला सागर अजय विनोद विशाल रवि नवल गोविंद पप्पू असलम घोसी दुर्गेश सिंह गौरव श्रीलाल पप्पू राजेश राजू महेंद्र वृद्घिचंद भंवरलाल आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved