Post Views 761
July 15, 2017
अजमेर, १५ जुलाई (कासं)। सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से झूलेलाल चालीहो उत्सव रविवार १६ जुलाई को सांय ५ बजे से इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर, चांद बावडी पर धार्मिक आयोजनों के साथ शुभारंभ किया जायेगा। ४० दिन तक शहर की विभिन्न कॉलोनी व मन्दिरों में बहिराणा साहिब की पूजा अर्चना व धार्मिक आयोजन किये जायेगें। उत्सव का समापन २५ अगस्त को अनासागर किनारे जेटी तट पर किया जायेगा।
सचिव जयकिशन हिरवाणी ने बताया कि मशहूर कलाकार घनश्याम भग्त, धर्मदास प्रतापराय, ललित भगत, प्रकाश मोटवाणी, लता ठारवाणी, इन्द्र कुमार, दीपक तेजावत सहित कई कलाकारों द्वारा संगीत व भजन पंझणों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
पं. रमेश शर्मा ने जानकारी दी कि समारोह का भव्य शुभारम्भ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास, शांतानन्दउदासीन आश्रम पुष्कर के महंत हनुमानराम, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट के सांई ओमलाल शास्त्री, जतोई दरबार के भाई फतनदास, श्रीराम दरबार की दादी मोहिनी देवी के करकमलो से पूज्य बहिराणा साहिब की पंचमहाज्योति प्रज्जवलन से किया जायेगा। कार्यक्रम कें अंत में १५१ दीपकों से दीपदान व महाआरती के साथ आम भण्डारे का आयोजन किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved