Post Views 1201
July 15, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
सावन के पवित्र महीने में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। मंत्र उच्चारण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। भोले बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए अधिकारियों में होड़ सी मच गई। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और देहात सहित अतिरिक्त कलेक्टर किशोर कुमार, एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा भी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved