Post Views 1231
July 15, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
शहर का सबसे प्रमुख मदार गेट बाजार एक बार फिर अव्यवस्थाओं के जाल में फंस गया है। इस बाजार की बदहाली को सुधारने के लिए प्रशासन कई बार बड़ी कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा वाता रहता है। लेकिन अतिकक्रमी और अव्यवस्थित यातायात हमेशा प्रशासन को मुंह चिढ़ाते रहते हैं। कई बार तो नगर निगम और ट्रेफिक पुलिस सहित अन्य सरकारी महकमों ने सयुंक्त अभियान चलाकर बाजार को सुंदर बनवाया लेकिन इधर अधिकारियों की पीठ होती है और उधर लोग एक बार फिर पुराना ढर्रा खड़ा कर देते हैं। क्षेत्र में प्रशासन की उदासीनता भी नजर आ रही है। उर्स मेले के लिए लगाई गई लाइटें आज तक शुरू नहीं हुई। सडक़ों की हालत में भी कोई सुधान नहीं हुआ है। होरइजन हिंद न्यूज के रिपोर्टर अशोक बंदवाल ने मदार गेट की अव्यवस्थाओं को अपने कैमरे में कैद किया। क्षेत्रीय दुकानदारों ने भी अच्छी खासी नाराजगी जताई।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved