Post Views 951
July 5, 2017
अजमेर सिटी रिपोर्टर- जिले में आत्महत्याओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है। बुधवार सुबह 13 वर्शीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्रा ने खुदकुषी क्यों की है, फिलहाल इससे पर्दा नहीं उठ सका है। क्लाॅक टावर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीते कुछ दिनों में अजमेर जिले में एक दर्जन से अधिक लोग विभिन्न तरीकों से मौत को गले लगा चुके हैं। आज सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली पहाड़गंज की छात्रा दुर्गा ने फांसी लगा ली। क्लाॅक टावर थाने के एएसआई रामकुमार ने बताया कि दुर्गा के पिता सुरेष और अन्य परिजन किसी पारिवारिक कार्यक्रम में षरीक होने के लिए षहर से बाहर गए थे। घर पर दुर्गा और उसके मामा की लड़की घर पर मौजूद थे। दुर्गा ने बच्ची को कचैरी लेने के लिए घर से भेज दिया और खुद ने फांसी लगाकर खुदकुषी कर ली। जब बच्ची कचैरी लेकर लौटी तो दुर्गा को फांसी के फंदे पर झूलता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी चीख सुनकर आए पड़ोसियों को भी घर के अंदर का नजारा देखकर गहरा झटका लगा। उन्होंने दुर्गा के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने षव को उतरवाकर जेएलएन अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घर की तलाषी भी ली लेकिन कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved