Post Views 941
July 5, 2017
अजमेर। जीएसटी लगाने एवं सूरत में व्यापरियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में अजमेर वस्त्र व्यापारिक महासंघ की बेमियादी हडताल का बुधवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन किया है।
अजमेर वस्त्र व्यापारिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिनमें अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजकुमार गर्ग, किशनगोपाल गुप्ता, अंशु सिंघल ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन से शहर कांग्रेस कार्यालय पर मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया, तथा कांग्रेस से समर्थन की अपील की। जिस पर शहर अध्यक्ष विजय जैन ने महासंघ को शहर कांग्रेस कमेटी का पूर्ण सहयोग व समर्थन देने का भरोसा दिया। व्यापरियों की समस्याओं को सुनने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भाजपा सरकार का विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि जिस बर्बरता से सूरत में कपडा व्यापरियों पर पुलिस द्वारा सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया, उसकी कडे शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। एक ओर जहां इतिहास में आजादी के बाद पहली बार कपडा उघोग पर ५ फिसदी जीएसटी लगा दिया, जिससे कपडे ओर महंगे हो जाएंगे, जबकि कपडे में यान पर एक्साईज ड्यूटी पहले से ही लागु है, कपडे के व्यवसाय में अशिक्षित व आर्थिक रूप से कमजोर व्यापारी सरकार द्वारा लागू कानूनी कार्रवाई को पूरी करने में असमर्थ है, इसे निम्न वर्ग के लोगो को रोजगार मिला हुआ है वो वर्ग बेरोजगारी के कगार पर खडा होगा ,वैसे भी पुरे भारत में एक बडा समुदाय इस व्ययसाय में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुडा हुआ है, सरकार एक तरफ तो भ्रष्टाचार रहित स्वच्छ भारत की बात करती है दूसरी तरफ जीएसटी की सख्त कानूनी पेचीदगियां बढाकर भ्रष्टाचार व इंस्पेक्टर राज को बढावा दे रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवकता अंकुर त्यागी ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी व्यापरियों के साथ है और सरकार से मांग करती है कि वह व्यापारी भाईयों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करे।
इस अवसर पर गुलाम मुस्तफा, विपिन बैसिल, शयाम प्रजापति, अंकुर त्यागी, मुजफ्फर भारती, ललित भटनागर, अतुल माहेश्वरी, रवि शर्मा, दीनदयाल शर्मा, महेंद्र जोधा, मनीष शर्मा, दीपक धानका सहित शहर कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved