Post Views 1301
July 5, 2017
जेएलएन अस्पताल में अव्यवस्थाओं का फैला जंजाल। एक्सरे मशीन का प्रिन्टर खराब तो जगह जगह गंदगी का लगा है ढेर। इमरजेंसी में भी कई चिकित्सा उपकरण पड़े हैं खराब।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल स्थानी प्रशासन की अनदेखी के कारण अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है। एक्स रे मशीन का प्रिन्टर खराब होने के कारण उसका कोई उपयोग नहीें हो पा रहा है। तकलीफें उठाकर एक्सरे कराने के लिए एक्सरे रूम तक पहुंचने वाले मरीजों को वहां ताला लगा हुआ मिल रहा है। वहीं इमेरजेंसी विभाग में भी कई मशीने ठीक होने का इंतजार कर रही है। अस्पताल में सफाई का भी हाल बुरा है। अस्पताल प्रशासन के सफाई व्यवस्थ्ज्ञा चाक चौबंद होने के दावों के विपरीत जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। अस्पताल में गुटका और पान थूकने पर पाबंदी है। इसका उल्ल्घंन करने वालों के खिलाफ जुर्माने का भी प्रावधान है। बावजूद उसके जगह- जगह पानी औश्र गुटकोंं की पीक से अस्पताल की दीवारें लाल नजर आती है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved