Post Views 1121
July 4, 2017
सावर की एक महिला न्याय के लिए भटक रही है दर बदर। दो कारोबारियों पर लगाया उसके पुरूखों की संपति खुदबुर्द करने का आरोप। पुलिस कप्तान से लगाई न्याय की गुहार।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
सावर की रहने वाली एक महिला अपने पुरखों की संपति के लिए दर बदर भटक रही है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। सावर की रहने वाली विमल मालवा का आरोप है कि दो मार्बल कारोबारियों ने उनके पुरखों की संपत्ति को खुर्दबुर्द कर दिया। इसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस सहित कई स्थानों पर की लेकिन कहीं से भी न्याय नहीं मिला। इस महिला दोनों कारोबारियों से अपनी जान को खतरा होना भी बताया है। मंगलवार को विमल मालवा ने कलेक्टर औश्र एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved