Post Views 1151
July 3, 2017
सडक दुघर्टना में नारेली के रहने वाले दो लोग घायल। एक की हालत गंभीर। लोगों ने पहुंचाया जेएलएन अस्पताल।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
नारेली गांव के रहने वाले दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। दो मेें से एक व्यक्ति की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरे को शरीर में कई स्थानो पर चोंटे आई हैं। दोनों एक मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया। घटना में नारेली निवासी सातूमल मेघवंशी और जयदेवा को चोंटे आई। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved