For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102908772
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  |  Ajmer Breaking News: भैरव धाम राजगढ़ पर चढाया 15,551 फिट का साफा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले पाकिस्तान का झंडा जलाकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के सावे को अबूझ सावा माना जाता है लेकिन इस बार शास्त्रों के अनुसार आखा तीज के दिन शादी विवाह के लिये शुभ नही माना जा रहा । |  Ajmer Breaking News: सात माह के बच्चे का अपहरण करने वाले सभी आरोपी को हुए गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: बढ़ती गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: बिना दवा स्वस्थ जीवन संभव, सिलोरा पंचायत समिति एवं रूपनगढ़ ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान योग की पहल | 

अजमेर न्यूज़: बोर्ड की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 5 से, दस लाख की दी जाएगी छात्रवृति

Post Views 981

July 3, 2017

सिटी रिपोर्टर- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से त्रि-दिवसीय राज्यस्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन 05 से 07 जुलाई तक राजकीय जवाहर सीनियर सैकण्डरी स्कूल में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से 9,90,000 रूपये की पुरस्कार राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जायेगी। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 33 जिलों से 125 विद्यार्थी भाग लेंगे। ये वे विद्यार्थी है जो जिला स्तर पर आयोजित निबन्ध, आशुभाषण, क्विज, चित्रकला और एकलगीत प्रतियोगिता में प्रथम रहे हैं। 
                 बोर्ड की सचिव मेघना चैधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2016-17 के प्रारम्भ में बोर्ड से सम्बद्ध लगभग 29000 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। प्रतियोगिताओं में ब्लाॅक और जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ बुधवार को होगा। प्रथम दिन आशुभाषण प्रतियोगिता होगी। आशुभाषण प्रतियोगिता में भारत के प्राचीन इतिहास, विकास सभ्यतायें, भाषा एवं संस्कृति, प्रदेश की अर्थव्यवस्थायें आदि विषय प्रतियोगियों को दिये जायेंगे। गुरूवार को निबन्ध, एकलगीत, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार को समापन के अवसर पर पारितोषिक वितरण होगा। राज्य स्तर पर प्रथम रहे प्रतियोगी को 2500रूपए, द्वितीय रहे प्रतियोगी को 2000रूपए  और तृतीय रहे प्रतियोगी को 1500रूपए का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। 


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved