Post Views 1521
July 3, 2017
अजमेर, ०३जुलाई (कासं)। विश्व हिन्दू परिषद चित्तौ$ड प्रांत की दो दिवसीय बैठक अजमेर में १ व २ जुलाई २०१७ को आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इन्हीं निर्णयों के तहत अजमेर महानगर में सरदारमल जैन को अजमेर के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व देकर संगठन के विस्तार एवं संगठन को ओर मजबूती प्रदान कर हिन्दुत्व के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिये गये।
सरदारमल जैन पूर्व में विश्व हिन्दू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी क्षमताओं को देखकर संगठन ने जिलाध्यक्ष अजमेर के पद पर जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में यह जिम्मेदारी कई वर्षों तक आनंदप्रकाश अरो$डा निभा रहे थे। सरदारमल जैन का नाम शहर के प्रतिष्ठित व्यापारीवर्ग एवं भामाशाहों में गिना जाता है। आप लायन्स क्लब के भी सम्मानित सदस्य हैं।
जैन की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौ$ड गई। सभी कार्यकर्ताओं ने जैन को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अब संगठन में अधिकाधिक मजबूती होगी। बधाई देने वालों में आनंद अरोडा, सत्यनारायण भंसाली, डा. अशोक मेघवाल, शशिप्रकाश इन्दौरिया, लेखराज सिंह राठौड, कैलाशसिंह भाटी, भीमदत्त शुक्ला, पं. किशन शर्मा, अल्का गौ$ड, नीना शर्मा, संजय तिवाडी, कल्याण गुर्जर, सुरेन्द्र सिसोदिया आदि प्रमुख कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved