For News (24x7) : 9829070307
 शनिवार, अप्रैल 05, 2025 
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102014254
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आयुर्वेद विभाग में आईटी के पदों के सृजन के लिए सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा का अजमेर मंडल दौरा |  Ajmer Breaking News: ब्राजील से आयातित गिर गौवंश का सीमन अजमेर में उपलब्ध |  Ajmer Breaking News: मंत्री श्री रावत ने अधिकारियों को दिए त्वरित समस्या समाधान के निर्देश |  Ajmer Breaking News: हाथी खेड़ा ग्राम पंचायत को अजमेर नगर निगम सीमा में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भगवान राम को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रांतियों को दूर करने के लिये विहिप की और से इस बार पूरे देश मे भव्य राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है |  Ajmer Breaking News: तीर्थनगरी स्थित द्वारिकापुरी कृष्णा निवास में आज से कलश यात्रा के साथ नो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ । |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी को इण्डियन डेयरी एसोसिएशन फैलोशिप अवार्ड मिलने पर सम्मान के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया । |  Ajmer Breaking News: रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग की सूचना पर श्रीनगर  क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डरों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित | 

World News:

September 27, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: हाई कोर्ट ने पूछा जल एवं स्वच्छता संस्थान ने सीएजी से ऑडिट क्यों नही ? नोटिस जारी कर 3 सप्ताह में मांगा जवाब

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: राजस्थान सरकार के विभाग जल एवं स्वच्छता संस्थान के द्वारा नियंत्रक एवं ओडिटर जनरल भारत सरकार द्वारा जांच नहीं करवाने पर पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई। संस्था की ओर से बहस करते हुए अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी एवं एडवोकेट टी एन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि जल एवं स्वच्छता संस्थान को सैंकड़ो करोड़ का सरकारी फंड दिया गया था मगर जल एवं स्वच्छता संस्थान जो एक सरकारी संस्थान है और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीन कार्य करता है।  इस संस्थान को राज्य तथा केंद्र सरकार से काफी बजट मिलता है और अरबों रुपए खर्च करने के बाद सरकारी संस्था से ऑडिट नहीं करवाता है जबकि सीएजी act की धारा 14(1) के अनुसार जिस सरकारी संस्थान को राज्य सरकार या केंद्र सरकार से 25 लाख से अधिक का फंड मिलता है तो उसकी सीएजी ऑडिट आवश्यक हैं l साथ ही राज्य सरकार के नियम GF & AR के नियमो के अनुसार राज्य के सभी फंड की ऑडिट राज्य सरकार के विभाग से करवाया जाना आवश्यक हैं लेकिन जल एवं स्वच्छता संस्थान को सैंकड़ो करोड़ का सरकारी फंड दिया गया था मगर जल एवं स्वच्छता संस्थान  ने जानबूझकर ओडिटर जनरल भारत सरकार से जांच नहीं करवाई और एक प्राइवेट चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट करवा कर इतिश्री कर ली।  जबकि राज्य सरकार के GF &AR या सीएजी act के बारे में प्राइवेट चार्टर्ड अकाउंटेंट को कोई जानकारी नहीं है, संस्था ने राज्य सरकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल एवं स्वच्छता संस्थान व सीएजी को लीगल नोटिस दिया था लेकिन संस्थान ने कोई जवाब नहीं दिया और इस प्रकार करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

September 9, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बना : भारत की पहल पर प्रस्ताव पास होते ही जयशंकर ने यूनियन लीडर को बुलाया, उन्होंने PM मोदी को गले लगाया

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। नई दिल्ली में G20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। PM ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा दुख की घड़ी में हम मोरक्को के साथ हैं और लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष PM ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने PM मोदी को गले लगा लिया।

September 2, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, चुनाव विभाग ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए बतायाा कि पूर्व मंत्री शनमुगरत्नम ने 70.4 फीसदी वोट के साथ जीत दर्ज की है.

August 27, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भाजपा की नई नीति से कई सांसदों के कटेंगे टिकट, संगठन की जिम्मेदारी देने की हो रही है तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भाजपा में इन दिनों युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में कई सांसद और विधायक जो कि 2 बार या इससे अधिक बार चुनाव जीत चुके हैं। उनकी जगह नए लोगों को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा गंभीरता से की जा रही है। भाजपा इन सभी वरिष्ठ नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने का मानस बना रहा है। इसके अलावा कुछ को राज्यपाल बनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।कई सांसदों की विपरीत छवि के कारण पार्टी को 2024 के लोकसभा के चुनाव में नुकसान हो सकता है इसी बात को ध्यान में रखकर उन्हें चुनाव नहीं लड़ाई जाने का फैसला हो सकता है ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने  यह मानस बना लिया है कि वर्ष 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में नए लोगों को उतारा जाता है तो कई दिग्गजों के सामने टिकट पाने की समस्या पैदा हो जाएगी । यह भी कहा जा रहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित कई प्रदेशों में अधिकांश सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं और कुछ विधानसभा में यही नीति अपनाई गई तो बहुत सारे ऐसे नेता भी चुनाव मैदान से बाहर हो जाएंगे जो कि कई सपने देख रहे हैं।

August 22, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़:  मोदी BRICS समिट में शामिल होने जोहान्सबर्ग पहुंचे:एयरपोर्ट पर ट्राइबल डांस के साथ वेलकम हुआ, भारतीय मूल की महिला ने राखी बांधी

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जोहान्सबर्ग साउथ अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को रेड कार्पेट वेलकम दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 15वीं BRICS समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। उन्हें रिसीव करने के लिए साउथ अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल शिपोकोसा मैशाटाइल वाटरक्लूफ एयरबेस पहुंचे। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची भी वहां मौजूद थे।प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत साउथ अफ्रीका के ट्रेडिशनल ट्राइबल डांस के साथ किया गया। पीएम ने एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। PM के होटल पहुंचने पर वहां एक भारतीय मूल की महिला ने उन्हें राखी भी बांधी। PM मोदी 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग शहर में रहेंगे। इस दौरान वो BRICS के कुछ सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

August 20, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद से टकराकर क्रैश हो गया.

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद से टकराकर क्रैश हो गया. उसका फिलहाल कुछ अता-पता नहीं चल रहा है. ह जानकारी रूस की स्पेस एजेंसी Roskosmos ने दी है. एक दिन पहले Roskosmos ने प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में लूना-25 को भेजने में दिक्कत के बारे में बताया था. Roskosmos ने रविवार को बयान में कहा कि स्पेसक्राफ्ट एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

August 9, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: विश्व कप क्रिकेट के कई मैचों की तारीख, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाक

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: आईसीसी द्वारा इन मैचों में किया गया बदलाव 10 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश 10 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका 12 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका 13 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश 14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान 15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान 11 नवंबर  :ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश 11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड

August 8, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: चंद्रयान- 3 : 6048 किमी प्रति घंटे की तेजी से आगे बढ़ेगा विक्रम, चांद से 150 मीटर ऊंचाई पर शून्य रफ्तार,बहुत रोमांचक होंगे चांद पर लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: चंद्रयान- 3 : 6048 किमी प्रति घंटे की तेजी से आगे बढ़ेगा विक्रम, चांद से 150 मीटर ऊंचाई पर शून्य रफ्तार,बहुत रोमांचक होंगे चांद पर लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट बेंगलूरु. चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर उतारने के आखिरी 15 मिनट का रोमांच किसी टी-20 क्रिकेट मैच मुकाबले के आखिरी ओवर के रोमांच से कम नहीं होगा। लैंडर लगभग 6048 किमी प्रति घंटे (1.68 किमी प्रति सेकंड) की रफ्तार से चांद पर उतरने की यात्रा शुरू करेगा और 15-16 मिनट में लगभग 800 किमी दूर जाकर लैंड करेगा। वहीं, लैंडिंग के समय उसकी अधिकतम गति 1 से 2 मीटर प्रति सेकंड रह जाएगी। इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान- 3 को पहले चांद की 100 किमी गुणा 30 किमी वाली कक्षा में लाया जाएगा। 30 किमी ऊंचाई से शुरू होगी यात्रा, रफ्तार 1.68 किमी प्रति सेकंड, दूसरा पड़ाव 6.8 किमी रफ्तार 336 मीटर प्रति सेकंड (अल्टीट्यूड होल्डिंग, 7.4 किमी से 6.8 किमी),तीसरा पड़ाव, 800 मीटर रफ्तार 100 मीटर प्रति सेकंड (फाइन ब्रेकिंग, 6.8 किमी से 800 मीटर), लैंडिंग स्थल का खुद चुनाव करेगा लैंडर:, ऐसे पहुंचेगे चांद पर

July 30, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अंजू और नसरुल्लाह की निकाह की खबरों को लेकर जो संदेह था, वो खत्म हो जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अंजू ने एक बार फिर शादी की बात को झूठा साबित किया.

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर: राजस्थान के अलवर ज़िले से पाकिस्तान पहुंची अंजू को अब पाकिस्तान से बहुत तोहफे मिल रहे हैं. वहां के एक बड़े बिज़नेसमैन ने कथित इस्लाम कबूलने पर अंजू को एक 40 लाख का फ्लैट और चेक के जरिए कुछ राशि दी. इसके बाद लग रहा था कि अंजू और नसरुल्लाह की निकाह की खबरों को लेकर जो संदेह था, वो खत्म हो जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अंजू ने एक बार फिर शादी की बात को झूठा साबित किया. अंजू ने कहा कि मेरी बेटी डरी हुई है, सब परेशान हो रहे हैं. मेरी बात नहीं हो पा रही है. जैसा मीडिया में दिखाया जा रहा है, ऐसा कुछ भी नहीं है. निकाह की बात फ़ेक है. लेकिन ये सब देखकर मेरे घरवाले परेशान हैं और इसीलिए मुझसे बात नहीं कर रहे हैं. मेरे बच्चे बहुत डरे हुए हैं और यही कारण हैं कि मेरी उनसे बात नहीं हो पा रही है. मेरे बच्चों को बताइए, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं: इस दौरान अंजू भावुक हुईं और बोली कि मेरे बच्चों को बताइए मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं. एंजल (अंजू की बेटी) तक मेरी बात पहुंचाए और उसे समझाएं कि मैं उसे बहुत प्यार करती हूं.पठान लोग बहुत मेहमाननवाज़ी करते हैं

July 21, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार पेश करेगी 31 विधेयक, मणिपुर के मामले को लेकर हंगामे की आशंका

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: संसद का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्र सरकार की ओर से 31 विधेयक पेश किए जाएंगे। जिसमें 21 विधेयक नए हैं।  संसदीय कार्य मंत्री  प्रहलाद जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मणिपुर सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जब भी समय तय करेंगे सरकार  इन मुद्दों पर चर्चा कराने को तैयार है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और  राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे मणिपुर के मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को लेकर चुप क्यों है?  मणिपुर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, शिवसेना  की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और सीपीआईएम के एलामाराम करीम ने भी नोटिस दिया है।

June 2, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारत में विपक्ष एक हो रहा है और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आएंगे चौकानेवाले परिणाम: राहुल गांधी

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से सेकुलर पार्टी है। उन्होंने कहा कि भारत में भी विपक्ष एकजुट हो रहा है इसके लिए कांग्रेस सभी दलों से बातचीत कर रही है और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उनका कहना था कि विपक्ष को देश के कई मुद्दों पर एक राय बनानी पड़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में सब विपक्षी एक साथ आएंगे। गुरुवार को राहुल गांधी ने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं 2004 में राजनीति में आया था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी भी खिलाफ बोलने पर सांसदी  चली जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि कोई सांसद किसी के बारे में बोले और बिना कोई कारण उसे हटा दिया जाए। उन्होंने आशंका जारी की थी मेरा फोन टेप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  लोकतंत्र में संस्थाओं को खतरे में देखकर ही मैंने भारत जोड़ों यात्रा शुरू की।

May 16, 2023

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: लंदन की संसद में वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुआ आयोजित, 2 वर्ष में 14 देशों में होगी भगवान परशुराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: सर्व ब्राह्मण महासभा और यूनाइटेड ब्राह्मण फ्रंट यूके की और से ‘‘वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंषन’’ का आयोजन पहली बार लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में मेहंदीपुर बालाजी के महंत नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिसमें देश-विदेश के ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया।  ब्राह्मण सर्वजन सुखाय की भावना के साथ कार्य करें और देश को आगे बढ़ाने मे ब्राह्मणों की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है। ब्राह्मण समाज सदैव परहितकारी रहा है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अपने पुरातन ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ये विचार आज सर्व ब्राह्मण महासभा एवं युनाईटेड ब्राह्मण फ्रंट यूके की और से लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में ‘‘वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन’’ के शुभारंभ के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहे।   मिश्रा ने बताया कि विश्व में पहली बार लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के अंदर ‘‘ग्लोबल ब्राह्मण लीडर्स’’ एकत्रित हुए और भारतीय ब्राह्मण समाज की तेजस्विता और विश्व भर में शांति और सामंजस्य पर चर्चा हुई। भारत कैसे ‘‘विष्व गुरू’’ बने इस पर एक शोध पत्र भी जारी किया गया। इस कन्वेंशन में ‘‘ब्राह्मणिकल वैल्यूज फॉर वर्ल्ड पीस एंड हार्मूनिज’’ पर भी चर्चा हुई साथ ही ब्राह्मण समाज के लिये आज गौरवशाली दिन है कि लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में ब्राह्मण समाज का झंडा बुलंद हुआ है।  इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि लंदन में पांच बार के सांसद डाॅ. वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन काल से सभी जाति समाज को साथ लेकर चला है और अब आवश्यकता इस बात की है कि बदली हुई परिस्थितियों में उसे स्वयं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जब ब्राह्मण आगे बढेगा तो निश्चित रूप से देश का विकास होगा। 




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved