Post Views 841
June 16, 2017
रिपोर्टर- कुछ दिन पहले जयपुर में 40 डिग्री तापमान पार होते ही एक घोड़ा गर्मी से परेशान होकर कार का शीशा तोड़ते हुए घुस गया। इस घटना को आईजी रेंज ने संज्ञान में लिया और पुलिस लाइन में निरीक्षण करके ट्वीट किया। आईजी के एक ट्वीट का असर दिखा और पुलिस लाइन के अस्तबल का नजारा बदल गया। घोड़ों के लिए कूलर और पंखे लग गए।
कुछ दिन पहले पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आईजी रेंज रमित शर्मा ने पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में बने अस्तबल को भी देखने पहुंचे। पुलिस लाइन में घोड़े तपती गर्मी से परेशान थे। उनकी हालत देखकर आईजी को जयपुर की घटना याद आ गई। जयपुर में 40 डिग्री तापमान में घोड़ा परेशान हो गया था जबकि इलाहाबाद में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था। आईजी ने निरीक्षण के बाद एक ट्वीट किया। एएसपी नीरज जादौन ने बताया कि आईजी के निरीक्षण के बाद अस्तबल में छह कूलर और पंखे लगाए गए। घोड़ों के लिए गर्मी से राहत के लिए हर कोशिश की गई ताकि घोड़े कूल बना रहें। अस्तबल में घोड़ों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन में घुड़सवार पुलिस घोड़ों की देखरेख करती है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved