Post Views 821
June 16, 2017
रिपोर्टर- घर छोड़ कर फरार हुए प्रेमी युगल की गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली के सामने स्थित मंदिर में विवाह करा दिया गया। जीयनपुर कोतवाली में चली पंचायत के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता के प्रयास से विवाह के लिए दोनों पक्ष राजी हुए थे। जीयनपुर कस्बा निवासी विनोद पुत्र गुल्लू के बहन की शादी बलिया जिले के रसड़ा थाना अंतर्गत नागपुर गांव में हुई थी।
विनोद अक्सर ही बहन के घर आया-जाया करता था। इसी दौरान उसकी बहन के ससुराल की रहने वाली गीता पुत्री लक्ष्मण से आंखे चार हो गई। दोनों का प्रेम धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। तीन दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। जिस पर लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विनोद को हिरासत में ले लिया।
गुरुवार को लड़की को भी थाने पर बुलाया गया, साथ ही दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे। जहां घंटो पंचायत चली। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता भी कोतवाली पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर प्रेमी युगल की शादी करा देने को लेकर सहमति बनाई। इसके बाद थाने के सामने स्थित मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर राजा सोनकर, ज्ञानप्रकाश, सुभाष चंद्र, विदुर, अजीम सहित काफी सख्या में लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved