Post Views 841
June 16, 2017
रिपोर्टर- भ्रष्टाचार के आरोप में बनारस जिला जेल में बंद निलम्बित एआरटीओ आरएस यादव पर प्रशासन ने शिंकजा कसते हुए उसका तीन सितारा होटल वेस्ट-इन सील कर दिया। पांच मंजिला इस होटल के तीन मंजिल अवैध रुप से बनाए गए थे। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित खरे के निर्देश पर फोर्स के साथ पहुंचेजोनल अधिकारी राजकुमार ने होटल के ऊपरी तीन मंजिल को सील कर दिया। वीडीए की इस कार्रवाई से होटल में रूके पर्यटकों में हड़कंप की स्थिति रही।
एआरटीओ आरस यादव पर ओवरलोडेड ट्रकों से अवैध वसूली, करोड़ों की बेनामी संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है। पूरे मामले की छानबीन विजिलेंस, एंटी करप्शन एवं चंदौली पुलिस कर रही है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए गए इस होटल पर वीडीए की नजर दो दिन पहले टेढ़ी हुई। शासन से मिले निर्देश के बाद वीडीए की टीम होटल सील करने पहुंची। वीडीए के अधिशासी अभियंता जोनल अधिकारी ने बताया कि होटल का मानचित्र जी प्लस टू स्वीकृत है। जबकि एआरटीओ ने अपनी पहंुच के बदौलत पांच मंजिल होटल का निर्माण अवैध तरीके से करा लिया। जिसमें ऊपर के तीन मंजिल होटल को सील कर दिया गया है। जिसमें 24 कमरे शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पर्यटकों को कमरा खाली करने को कहा गया। आधे घंटे के अंदर सभी पर्यटक वहां से निकल लिए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved