For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102259458
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर उत्तर में समाप्त होगी जलभराव की समस्या, योजना पर कार्य जारी- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 101 सरस छाछ की थैलियों का वितरण |  Ajmer Breaking News: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 11 अप्रैल को बजरंग चोहराह पर शाम 5 बजे 7 बजे तक युवा कांग्रेस द्वारा भव्य व विशाल हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टा वितरण किया गया |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सड़क निर्माण से मिलेगी हजारों लोगों को राहत- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में ही तैयार किया जाना चाहिए, गीर गाय का सेक्स सॉर्टेड  सिमन- चौधरी  |  Ajmer Breaking News: जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में पुख्ता होंगी प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था-श्री  देवनानी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी भाषा दिवस, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने किया पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: सिन्धी युवा संगठन ने सिन्धी भाषा दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी दिव्यांग ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार कर हत्याकांड से पर्दाफाश कर दिया है ।  | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान आमजन पानी का महत्व समझें, बूंद बूंद है कीमती - शिक्षा राज्यमंत्राी

Post Views 1051

June 9, 2017

अजमेर।  शिक्षा तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्राी  वासुदेव देवनानी ने कहा कि है कि गत वर्ष से मुख्यमंत्राी  वसुन्धरा राजे की मंशा के अनुरूप चलाया गया मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान काफी सफल रहा है तथा भूमि का जल स्तर काफी ऊंचा हुआ है। अब आम जन पानी का महत्व समझें तथा बूंद बूंद को बचाने का प्रयास करें। 

देवनानी शुक्रवार को नगर निगम द्वारा अजमेर शहर की मलूशर बावड़ी पर मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के तहत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गत वर्ष से पूरे राजस्थान में इस प्रकार के जल संग्रहण ढांचों को साफ सुथरा करने के कार्यो को हाथ में लिया गया है। अजमेर शहर में कुल सात बावड़ियों की सफाई एवं उन्हें नयापन देने का कार्य हाथ में लिया । उसी कड़ी में आज मलूशर बावड़ी को साफ सुथरा करने के लिए श्रमदान किया है। 

उन्होंने बताया कि उन्होंने विधायक मद से भी सात विद्यालयों में अभियान के तहत राशि उपलब्ध करायी है। अब समय आ गया है जब आम जन को पानी का महत्व समझना होगा। पानी के सीमित उपयोग के साथ उसके संरक्षण पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

इस मौके पर नगर निगम के महापोर  धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम के समस्त पार्षद एवं अधिकारी मिल कर मलूशर बावडी को साफ सुथरा करने के लिए श्रमदान कर रहे है। इससे बावड़ी का निखार होगा।

शिक्षा एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्राी ने स्वयं कचरा उठाकर श्रमदान में भाग लिया। इस मौके पर नगर निगम के उप महापोर  संपत सांखला, आयुक्त हिमांशु गुप्ता सहित समस्त अधिकारी, पार्षदगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved