Post Views 801
June 9, 2017
क्वेटा-आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने पिछले महीने पाकिस्तान के बलूचिस्तान से अगवा किए गए दो चीनी शिक्षकों की हत्या कर दी है। यह जानकारी गुरुवार को आईएस ने अपनी न्यूज एजेंसी अमाक के जरिए दी। पाकिस्तान सरकार तमाम कोशिशों के बावजूद चीनी शिक्षकों की जान बचाने में नाकामयाब रही।
चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी वह खबर की पुष्टि कर रहे हैं। 24 मई को आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में दो भाषा शिक्षकों को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से अगवा कर लिया था। चीन ने पाकिस्तान में अपने बेल्ट ऐंड रोड परियोजना में 57 बिलियन डॉलर निवेश करने का वादा किया है।
बलूचिस्तान की सरकार ने कहा है कि वह अभी खबर की पुष्टि कर रहे हैं। इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान के पड़ोसी अफगानिस्तान में अपनी जड़ें कुछ इलाकों में फैला चुका है। लेकिन पाकिस्तान में अभी आईएस को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है। हालांकि पाकिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी आईएस ले चुका है। पाकिस्तान में चीन के राजदूत ने भी बलूचिस्तान में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। चीन बलूचिस्तान प्रांत में एक बंदरगाह विकसित कर रहा है जिसके जरिए वह एशिया और यूरोप तक ट्रेड आसान कर पाए।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved