For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178185384
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी | 

राजस्थान न्यूज़: विद्याधर नगर को मिली 14.37 करोड़ की सौगात, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया सीतावाली फाटक रेलवे अंडर ब्रिज का लोकार्पण

Post Views 01

November 20, 2026

अंडर ब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिलेगी।

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को आवागमन की बड़ी सौगात मिली है।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सीतावाली फाटक पर 14.37 करोड़ की लागत से नवनिर्मित रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंडर ब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिलेगी। इससे लोगों के समय और श्रम दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि नवनिर्मित अंडर ब्रिज से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज का कार्य भी प्रगति पर है। विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है, ताकि विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे। दिया कुमारी ने कहा कि “मेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ही मेरी आंख और कान है।” यदि कहीं भी कोई गलत कार्य हो रहा है तो उसकी जानकारी उन्हें दें, ताकि उस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वही उन्होंने जयपुर स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर भी रूपरेखा तैयार करने की बात कही और कहा कि इस आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों की सहभागिता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में जिला मंत्री भवानी शर्मा और रश्मि सैनी,नीलू जांगिड,पार्षद पिंकी शर्मा व राजेंद्र कारोड़िया, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा,विनोद सैनी,माल सिंह,राकेश अग्रवाल,जयंत कुमावत,पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी,वार्ड अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,पूर्व पार्षद-पदाधिकारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, विकास समितियों के अध्यक्ष एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved