For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178185381
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी | 

राजस्थान न्यूज़: कांग्रेस के 81 राष्ट्रीय सचिवों में राजस्थान के 5 नेता, धीरज गुर्जर फिर सचिव; हेमसिंह शेखावत, दानिश अबरार और डूंगर राम गेदर को मौका

Post Views 01

November 20, 2026

धीरज गुर्जर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सचिव बनाया गया है। हेमसिंह शेखावत गुजरात के चार सचिवों में शामिल हैं, जबकि दानिश अबरार दिल्ली के अकेले सचिव होंगे।

कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के 81 सचिवों की नई सूची जारी की है। महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में राजस्थान के पांच नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी मिली है। धीरज गुर्जर को फिर से सचिव बनाया गया है, जबकि हेमसिंह शेखावत, दानिश अबरार, जगदीश चंद्र जांगिड़ और डूंगर राम गेदर को भी सूची में जगह मिली है।

किसे कहां की जिम्मेदारी

धीरज गुर्जर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सचिव बनाया गया है। हेमसिंह शेखावत गुजरात के चार सचिवों में शामिल हैं, जबकि दानिश अबरार दिल्ली के अकेले सचिव होंगे। सादुलशहर के पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ उत्तर प्रदेश के छह सचिवों में हैं और डूंगर राम गेदर को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड की जिम्मेदारी दी गई है। धीरज गुर्जर करीब सात साल तक उत्तर प्रदेश में एआईसीसी सचिव रहे थे। अगस्त में यूपी की टीम बदलने पर धीरज गुर्जर को वहां की जिम्मेदारी से हटाकर जगदीश जांगिड़ को यूपी भेजा गया था। नई सूची में धीरज गुर्जर की वापसी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सचिव के रूप में हुई है, जबकि जांगिड़ यूपी में बने हुए हैं।

राजस्थान के प्रभार में चार सचिव

राजस्थान के लिए विश्व विजय सिंह, डॉ. पलक वर्मा और मनोज बागड़ी समेत चार सचिव तय किए गए हैं। सूची में सबसे ज्यादा छह सचिव उत्तर प्रदेश के लिए हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में प्रणव झा और गौरव पांधी तथा संचार और सोशल मीडिया विभाग में डॉ. विनीत पूनिया और रुचिरा चतुर्वेदी को सचिव बनाया गया है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved