Post Views 01
November 17, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट ने सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या-अंत से आरंभ तक’ पर नोटिस जारी किया है। जस्टिस समीर जैन की अदालत ने यह नोटिस इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) राजस्थान की याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया। कोर्ट ने कहा कि सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के बिना फिल्म सिनेमा हॉल या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी नहीं होगी।
आईएमए ने फिल्म में मेडिकल एसोसिएशन और डॉक्टरों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। संगठन के अनुसार उसने 22 और 23 अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर सुनवाई नहीं हुई।
केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस, 20 नवंबर को सुनवाई
कोर्ट ने केंद्र सरकार, सेंसर बोर्ड सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved