For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165022107
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। |  Ajmer Breaking News: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।   |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: मार्बल सिटी किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर करारा प्रहार,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरा।   |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में सफाई अभियान, भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव ने संभाली कमान | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: 1.40 लाख वार्ड सदस्यों और 14,403 सरपंचों का होगा चुनाव

Post Views 01

September 29, 2026

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 11 अक्टूबर के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े सेवा सप्ताह कार्यक्रम के चलते इस समय को लेकर चर्चा है,

जयपुर। नगरीय निकाय चुनावों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पंचायती राज विभाग से मिली वार्ड आरक्षण की जानकारी का आयोग परीक्षण कर रहा है। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। मतदान चार चरणों में कराए जाने की संभावना है, हालांकि आयोग ने अभी तारीखों और चरणों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 11 अक्टूबर के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े सेवा सप्ताह कार्यक्रम के चलते इस समय को लेकर चर्चा है, लेकिन आयोग की अधिसूचना जारी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। आयोग जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा पहले ही शुरू कर चुका है।

प्रदेश में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल 1 लाख 40 हजार 237 वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है। इनमें ग्राम पंचायतों के 1 लाख 30 हजार 589 वार्ड पंच, पंचायत समितियों के 8 हजार 245 सदस्य और जिला परिषदों के 1 हजार 403 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा 14 हजार 403 सरपंच चुने जाएंगे। जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य 41 जिला प्रमुखों और पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य 457 प्रधानों का चुनाव करेंगे।

मतदान के लिए दोनों स्तरों पर अलग व्यवस्था रहेगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा, जबकि सरपंच और ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों के चुनाव मतपत्रों से कराए जाएंगे।

इस बार पिछली चुनावी व्यवस्था की तुलना में पदों की संख्या भी बढ़ी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में 33 जिला प्रमुख, 352 प्रधान और 11 हजार 320 सरपंच पद थे। वर्ष 2026 के चुनाव के लिए इनकी संख्या क्रमशः 41, 457 और 14 हजार 403 है। वार्डों और पदों की संख्या बढ़ने से निर्वाचन आयोग को मतदान केंद्रों, कार्मिकों और चुनाव सामग्री की व्यवस्था भी उसी अनुरूप करनी होगी।

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। आरक्षण प्रक्रिया के बाद अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों की नजर आयोग के कार्यक्रम पर है। अधिसूचना जारी होने पर नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीखें स्पष्ट होंगी।

राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं के पदों का गणित

संस्था

पद

2019

2026

जिला परिषद

जिला प्रमुख

33

41

जिला परिषद

सदस्य

1,014

1,403

पंचायत समिति

प्रधान

352

457

पंचायत समिति

सदस्य

6,995

8,245

ग्राम पंचायत

सरपंच

11,320

14,403

ग्राम पंचायत

वार्ड पंच

1,09,228

1,30,589

2026 में कुल 1,40,237 वार्ड सदस्यों और 14,403 सरपंचों का चुनाव होना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved