Post Views 01
September 22, 2026
अजमेर जिला पुलिस लाइन में साइबर जागरूकता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मानित।
अजमेर जिला पुलिस लाइन में साइबर सुरक्षा और जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके माध्यम से अभिभावकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, पासवर्ड सुरक्षा (Password Protection) और फ़िशिंग (Phishing) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद सुंदर और संदेशप्रद पेंटिंग्स बनाईं। कार्यक्रम के अंत में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन किया गया। इसके साथ ही, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
एएसपी विजय सांखला ने बताया कि आज पुलिस लाइन, अजमेर में साइबर अवेयरनेस के रिगार्डिंग छठी क्लास से लेकर दसवीं क्लास तक के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बच्चों ने साइबर अवेयरनेस से रिलेटेड थीम पर पेंटिंग्स बनाईं। जिला लेवल पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्राइस विनर्स डिसाइड किए गए, साथ ही प्रत्येक स्कूल लेवल पर भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्राइस के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।बच्चों के थ्रू पेरेंट्स तक हमारी पहुंचने की कवायद थी और चूंकि बच्चे मोबाइल यूज़ करते हैं, तो साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए जो बेसिक चीज़ें बतानी चाहिए थीं, जैसे पासवर्ड प्रोटेक्ट कैसे करना चाहिए, फ़िशिंग क्या होती है, उन छोटी-छोटी थीम्स पर बच्चों ने पेंटिंग्स बना कर अपनी सोच को प्रदर्शित किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved