For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162985635
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए सोमवार को पंचशील नगर स्थित नगर निगम के नए भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम में भाजपा ने अपना 36 साल का रिकॉर्ड कायम रखते हुए एक बार फिर बोर्ड बना लिया है। भाजपा की जीत के साथ ही अनामिका शर्मा शहर की मेयर बन गई हैं। |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी की हुई बड़ी जीत, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा - जो वादा किया था, वो कर दिखाया! ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रेस वार्ता |  Ajmer Breaking News: पेपर लीक के कारण रद्द हुई  SI भर्ती परीक्षा 2021 रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में आज फिर से आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: सराधना डांग के बालाजी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, नवग्रह और भैरुजी महाराज की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: जयपुर में 3 स्पा सेंटरों पर CST की रेड: 10 युवतियों समेत 15 लोगों को पकड़ा, चित्रकूट पुलिस को सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में युवाओं ने लिया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: चंद रुपए बचाने के लिए एक ठेकेदार की लापरवाही ने 4 मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। |  Ajmer Breaking News: AIMIM के कौमी तर्जुमान वारिस पठान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए सोमवार को पंचशील नगर स्थित नगर निगम के नए भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

Post Views 01

September 21, 2026

भाजपा पार्षदों को वोट देने के बाद बस द्वारा वापस बाड़ेबंदी में ले जाया गया। उनके साथ बस में कई निर्दलीय पार्षद भी नजर आए।

अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए सोमवार को पंचशील नगर स्थित नगर निगम के नए भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
भाजपा पार्षदों को वोट देने के बाद बस द्वारा वापस बाड़ेबंदी में ले जाया गया। उनके साथ बस में कई निर्दलीय पार्षद भी नजर आए। वहीं वोटिंग से पहले कांग्रेस दावेदार किरण गढ़वाल के पहुंचने पर बीजेपी ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली को बैरिकेड पर गाड़ी से उतार दिया गया था। वहीं किरण गढ़वाल को पूर्व देहात अध्यक्ष के साथ प्रवेश दे दिया गया। 
निगम भवन से 500 मीटर दायरे में बैरिकेड लगाकर पुलिस जाब्ता तैनात हैं। घुड़सवार सुरक्षा बलों द्वारा निगम परिसर में पेट्रोलिंग की जा रही है। मीडिया सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
एडिशनल एसपी सहित सीओ ओर थानाधिकारियों के साथ भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।परिसर से 200 मीटर दूर दोनों ही पार्टीयों के समर्थक मौजूद हैं।बता दें कि कांग्रेस की किरण गढ़वाल और भाजपा की अनामिका शर्मा मेयर के लिए दावेदार हैं।नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं। बहुमत के लिए 41 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में दोनों प्रमुख दल बहुमत के आंकड़े से दूर हैं। आज होने वाली वोटिंग में 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। बीजेपी-कांग्रेस ने अपना-अपना बोर्ड बनाने का दावा जरूर किया है।
अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एडवोकेट विवेक पाराशर ने कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत के संख्या पूरी है। वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने बीजेपी का बोर्ड बनाने का दावा किया है।
अजमेर निकाय की राजनीति में पिछले साढ़े तीन दशक से भाजपा का दबदबा रहा है। 1990 में तत्कालीन नगर परिषद में भाजपा के रतनलाल यादव सभापति बने थे। इसके बाद 1995 में वीर कुमार, 2000 में अनिता भदेल और 2005 में धर्मेंद्र गहलोत सभापति बने। 2010 में कांग्रेस के कमल बाकोलिया सीधे निर्वाचन प्रक्रिया से मेयर बने, लेकिन उस समय भी बोर्ड में भाजपा का बहुमत था। 2015 में धर्मेंद्र गहलोत मेयर बने और 2021 में भाजपा की ब्रजलता हाड़ा अजमेर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं। 
अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी के मुताबिक 36 साल का सूखा समाप्त होता है या फिर भाजपा बोर्ड बनाने में कामयाब हो पाती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved