For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162981824
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए सोमवार को पंचशील नगर स्थित नगर निगम के नए भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम में भाजपा ने अपना 36 साल का रिकॉर्ड कायम रखते हुए एक बार फिर बोर्ड बना लिया है। भाजपा की जीत के साथ ही अनामिका शर्मा शहर की मेयर बन गई हैं। |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी की हुई बड़ी जीत, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा - जो वादा किया था, वो कर दिखाया! ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रेस वार्ता |  Ajmer Breaking News: पेपर लीक के कारण रद्द हुई  SI भर्ती परीक्षा 2021 रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में आज फिर से आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: सराधना डांग के बालाजी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, नवग्रह और भैरुजी महाराज की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: जयपुर में 3 स्पा सेंटरों पर CST की रेड: 10 युवतियों समेत 15 लोगों को पकड़ा, चित्रकूट पुलिस को सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में युवाओं ने लिया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: चंद रुपए बचाने के लिए एक ठेकेदार की लापरवाही ने 4 मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। |  Ajmer Breaking News: AIMIM के कौमी तर्जुमान वारिस पठान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रेस वार्ता

Post Views 01

September 21, 2026

बोर्ड गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और अजमेर की जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।  

अजमेर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रेस वार्ता

अजमेर में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत करते हुए मेयर और निकाय चुनाव/बोर्ड गठन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव नतीजों और बोर्ड गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और अजमेर की जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।  
​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज अजमेर की जनता ने और हमारे पार्टी के समर्थकों ने जो एक ऐतिहासिक विजय दिलाई है, मैं सबसे पहले अजमेर की जनता को अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनका शुक्रिया अदा करता हूं। यह जीत संघर्षमयी थी, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने, पदाधिकारियों ने और प्रदेश नेतृत्व ने जिस प्रकार हमारा मार्गदर्शन किया, हमने 32 के आंकड़े को 43 में बदला है, जो वास्तव में एक ऐतिहासिक विजय है।
  ​केंद्र में मोदी जी की सरकार है, राजस्थान में भजनलाल जी की सरकार है, और अजमेर में विधायक व मेयर के साथ मिलकर हम चारों अजमेर के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे। इस जीत का पूरा श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं और अजमेर की जनता को जाता है।
  पत्रकार वार्ता में किए गए सवाल की पार्षद कम होने के बावजूद भी आपको जीत मिली, इस पर आप क्या कहेंगे? क्या आपको अन्य खेमों या कांग्रेस से भी वोट मिले?
​देवनानी ने कहा कि देखिए, वोट सीक्रेट होता है। लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि हमें सभी खेमों और निर्दलीयों का समर्थन व वोट मिला है। जिन्होंने भी विकास में विश्वास व्यक्त किया है, उन्होंने भाजपा के पक्ष में मोहर लगाई है। अजमेर में हमें कांग्रेस से 4% वोट अधिक मिले हैं और जनादेश पूरी तरह हमारे साथ है।
भाजपा नेताओं ने साफ किया कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय के समन्वय से अजमेर की तमाम समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved