Post Views 01
September 21, 2026
अजमेर नगर निगम में भाजपा ने अपना 36 साल का रिकॉर्ड कायम रखते हुए एक बार फिर बोर्ड बना लिया है। भाजपा की जीत के साथ ही अनामिका शर्मा शहर की मेयर बन गई हैं। भाजपा को 43 और कांग्रेस को 37 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं। बोर्ड बनाने के लिए 41 पार्षदों का बहूमत होना जरूरी था। ऐसे में शुरू से ही दोनों पार्टियां अपने बागी और निर्दलीयों को साधने में लगी थी। आखिरकार इस गठजोड़ में भाजपा आगे रही और सभी निर्दलीयों ने इनके पक्ष में वोट दिया। वहीं कांग्रेस की किरण गढ़वाल चुनाव हार गई है।
भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद नगर निगम भवन के बाहर भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा ध्वज लहराते हुए ढोल की थाप के साथ जीत का जश्न मनाया वहीं कुछ देर पहले कांग्रेसी भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे थे और झंडे लहराते हुए रामधुन गा रहे थे लेकिन परिणाम आते ही सब नदारद हो गए। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज जैन ने कहा कि कांग्रेस के दावे हवा हवाई हो गए हैं।
आपको बता दें कि अनामिका शर्मा वार्ड नंबर 3 से विजयी हुई उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी संध्या काबरा, निर्दलीय को 954 मतों से हराया। अनामिका शर्मा लघु उद्यमी है और पहली बार चुनाव लड़ा। राजनीति में नया चेहरा है। इनके पति मनीष शर्मा अजमेर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। भाजपा नेता सीताराम शर्मा की पुत्र वधु है और शर्मा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की करीबी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved