Post Views 01
September 20, 2026
अजमेर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। चंद रुपए बचाने के लिए एक ठेकेदार की लापरवाही ने 4 मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। मदारपुरा में रेलवे स्टेशन के नजदीक निर्माणाधीन रेलवे क्वार्टर की तीसरी मंजिल से गिरकर लाडपुरा निवासी मजदूर महेंद्र सिंह की मौत हो गई। काम के दौरान ठेकेदार ने न तो मजदूरों को हेलमेट दिया था और न ही कोई सेफ्टी बेल्ट। सबसे बड़ा दर्द यह है कि महेंद्र की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था, और अब उनके चारों छोटे बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। इस घटना के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर रावत समाज का भारी गुस्सा फूट पड़ा है। समाज जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत ने साफ कह दिया है कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता और इन अनाथ बच्चों के लिए उचित मुआवजे की घोषणा नहीं होती, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। अब देखना होगा कि बिन मां बाप के अनाथ चार बच्चों को क्या रेलवे प्रशासन,ठेकेदार और पुलिस इंसाफ दिला पाएगी?
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved