Post Views 01
September 20, 2026
अजमेर निगम मेयर चुनाव से पहले थाने में बढ़ा सियासी पारा, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग
अजमेर में मेयर चुनाव से ठीक एक दिन पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया। वार्ड नंबर 45 में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान झंडे और बैनर फाड़ने के आरोप में दो युवकों, हेमंत और साहिल, को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद थाने में दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला और कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल आगामी मेयर चुनाव को देखते हुए निर्दलीय और कांग्रेस समर्थित पार्षदों तथा उनके परिजनों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पुलिस को बिना किसी राजनीतिक दबाव के कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं बीजेपी समर्थक सुरेंद्र वर्मा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे सामाजिक भाईचारे के नाते युवकों के पक्ष में बात करने थाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक रंग देकर अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है।दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से थाने का माहौल गर्माया रहा। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।इस मामले में वॉर्ड 45 की पूर्व पार्षद बीना टांक ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता नशे में है और धमकी दे रहा है कि अब हम तुम्हें राजनीति सिखाएंगे फिलहाल दोनों पक्षों के लोगों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ ज़ुबानी जंग के बीच पुलिस कार्यवाही जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved